इस गोपनीयता नीति का उद्देश्य

इस लेख में PariMatch वेबसाइट पर जानकारी के इकठ्ठा करने और उसे साझा करने या उसका प्रयोग करने के उद्देश्य के बारे में बताया गया है।

जानकारी का उपयोग

  1. खिलाड़ी को सभी सेवाएं प्रदान करने के लिए Parimatch Bet (जिसमें इसके एजेंट और कर्मचारी शामिल हैं) और हमारे सहयोगी खिलाड़ी द्वारा दिए गए किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत डेटा (आपकी व्यक्तिगत पहचान के लिए जानकारी, जैसे आपका नाम, पता, टेलीफोन नंबर, या ईमेल पता) की सुरक्षा करेंगे। जब कोई खिलाड़ी PMBet के साथ अकाउंट खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन करता है, या जब खिलाड़ी PMBet द्वारा पूछे गए प्रश्नों का लिखित उत्तर देता है, तो वह जानकारी इकठ्ठा की जाती है।
  2. रजिस्ट्रेशन के दौरान जब खिलाड़ी हमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करता है, तो वह गोपनीयता नीति की शर्तों से सहमत होकर बुकेमकर की सभी सेवाओं का उपयोग करना स्वीकार करता है।

हम किस प्रकार की जानकारी इकट्ठा करते हैं और कैसे इसका उपयोग करते हैं?

1. PMBet निम्नलिखित चीजों के लिए खिलाड़ी की जानकारी इकट्ठा करता है

  • खिलाड़ी का अकाउंट बनाने में मदद करने के लिए, ताकि वह गेम खेलने और बेट लगाने सहित सभी सुविधाओं का पूरा उपयोग कर सके;
  • किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त करने के लिए, हम ऑनलाइन सहायता केंद्र के माध्यम से सहायता सेवा की सुविधा प्रदान करते हैं और उनका जवाब देते हैं,
  • खिलाड़ी के रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी नियमों का पालन करने के लिए, जैसे उम्र को वेरीफाई करने के लिए
  •  खिलाड़ी को PMBet के ऑफ़र, भविष्य के इवेंट्स और प्रोमोशन के बारे में सूचित करने के लिए।
  • ऊपर बताए गए उद्देश्यों के अलावा, PMBet सिर्फ अपने पार्टनर्स और के साथ जानकारी साझा करने के लिए खिलाड़ी की जानकारी का उपयोग करता है।
  • खिलाड़ी का अकाउंट बनाना, संचालित करना और प्रबंधित करने के लिए
  • अनुरोध की गई सेवाओं में से किसी प्रावधान को सुनिश्चित करने और ऐसे प्रावधान से संबंधित किसी भी उचित उद्देश्य के लिए;
  • खिलाड़ी द्वारा दी गई जानकारियों को वेरीफाई करने के लिए, इन उद्देश्यों के लिए थर्ड पार्टी के साथ जानकारी (आयु का वेरीफिकेशन, वित्तीय संस्थानों और क्रेडिट रिपोर्ट एजेंसियों के साथ) का खुलासा करना शामिल है। थर्ड पार्टी इन जानकारियों को वेरीफिकेशन के उद्देश्य से अन्य कंपनियों की मदद ले सकती है।
  • अन्य ग्राहकों और आपके द्वारा सेवाओं के उपयोग पर आंकड़े तैयार करना;
  • उपयुक्त व्यक्तिगत सामग्री और मार्केटिंग की तैयारी और उसके प्रदर्शन के लिए
  • खिलाड़ियों को सेवा में जरूरी बदलाव, तकनीकी समस्या, अपडेट्स और नियमों में बदलाव की जानकारी प्रदान करने के लिए,
  •  कानून के अनुसार नियमों का पालन करने, स्पोर्ट्स निकायों या अन्य योग्य निकायों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करने के लिए
  • सेवाओं से संबंधित गैर-कानूनी या अन्य अनुचित गतिविधि की जांच;
  •  किसी धोखाधड़ी या मनी लॉड्रिंग सहित किसी संदिग्ध अपराध या अपराध की रिपोर्टिंग के लिए
  • कोई अन्य उद्देश्य जो खिलाड़ी के प्रति हमारे दायित्वों का निर्वहन करने के लिए

2. PMBet किसी थर्ड पार्टी के विज्ञापन या वाणिज्यिक प्रस्तावों के बारे में प्लेयर को अनचाही जानकारी नहीं भेजेगा।

3. PMBet प्रोमोशन या विज्ञापन जैसे उद्देश्यों के लिए खिलाड़ी के पहले नाम और/या यूजर नाम और क्षेत्र का उपयोग कर सकता है।

4. PMBet सुरक्षा और प्रशिक्षण जैसे उद्देश्यों के लिए हमारा ग्राहक सेवा विभाग अपनी ओर से टेलीफोन कॉल रिकॉर्ड करता है।

5. जब हम अपने व्यवसाय या उसके किसी भाग को ट्रांसफर करते हैं या बेच देते हैं, तो इस स्थिति में हम खिलाड़ी की जानकारी को ट्रांसफर कर सकते हैं।

6. यदि कोई खिलाड़ी चाहता है कि हम उपरोक्त उद्देश्यों के लिए खिलाड़ी की जानकारी को प्रोसेस करना बंद कर दें, तो वह किसी भी समय हमसे संपर्क कर सकता है। इसे रोकने के लिए हम उचित कदम उठाएंगे।

खिलाड़ियों की जानकारी अपडेट करना

‘मेरा अकाउंट/अकाउंट का विवरण अपडेट करें’ विकल्प के माध्यम से या ग्राहक सेवा से संपर्क करके खिलाड़ी PMBet अकाउंट से किसी भी समय अपनी जानकारी को अपडेट कर सकता है या हटा सकता है।